HTML Element क्या है? और इसके तत्वों की व्याख्या करें? in detailed

HTML क्या है और इसके तत्वों की व्याख्या करें?

इससे पहले आपने पढ़ा : HTML Document के विषय में अब आप पढ़ने जा रहे है HTML Elements के विषय में।

HTML Elements, HTML Tags और Content का संयोजन होता है। यानि खोलने वाले HTML टैग से बंद करने वाले HTML टैग तक सब कुछ HTML घटक है। HTML Elements एक Start HTML Tag, End HTML Tag और इनके बीच सामग्री को मिलाकर कहते हैं।

Content को सही तरीके से दिखाने के लिए इस element का उपयोग किया जाता है, क्योंकि इससे Web Browser आसानी से समझ सकता है कि सामग्री को कैसे दिखाया जाए।

Elements Web Browser में नहीं दिखता; इसके Default behaviour के साथ केवल document या सामग्री(content) दिखाई देता है।

Syntax of HTML Element in Hindi

HTML element एक start tag “<”, attributes, end tag”>” का collection है और page के content को इनके बीच लिखा जाता है।

इसको अच्छे से समझने के लिए चलो एक उदाहरण का सहायता लेते है।

<tag-name>content यहां होता है...</tag-name>

<tag-name>content यहां होता है...</tag-name>

<tag-name>content यहां होता है...</tag-name>

Basic HTML Elements in Hindi

HTML page के सारे मुख्य elements कुछ इस प्रकार है :

  • <html></html> यह root element है, इसके अंदर सारे code लिखा जाता है।
  • <head></head> यह Head Element है, इसके अंदर पेज के कुछ information वाले tags को लिखा जाता है जैसे कि – पेज का title, description और साथ ही साथ CSS file को atach किया जाता है।
  • <title></title> यह Title है, इसके अंदर page का title को लिखा जाता है।
  • <body></body> यह Body है, इसके अंदर page में दिखाए जाने वाले सारे content को लिखा जाता है।
  • Header के लिए <h1>, <h2>, <h3>, <h4>, <h5>, <h6> tags का उपयोग किया जाता है।
  • Paragraph के लिए <p> tags का उपयोग किया जाता है।
  • Link के लिए <a> tags का उपयोग किया जाता है।
  • Image add करने के लिए <img> tags का उपयोग किया जाता है।
  • Text span के लिए <span> tags का उपयोग किया जाता है।
  • Horizontal ruler के लिए <hr> tags का उपयोग किया जाता है।
  • Divider के लिए <div> tags का उपयोग किया जाता है।

Example of Basic HTML Elements:

<!DOCTYPE html>
<html lang="en">
<head>
	  <title>HTML Elements Example</title>
</head>
<body>
    <h1>Hello, World!</h1>
    <p>Welcome to Technalay.</p>
</body>
</html>

What is Nested Elements in Hindi

किसी Elements के अंदर एक और elements का होना ही Nested Elements कहलाता है |

अतः आप किसी भी element के अंदर में कोई भी दूसरा element बना सकते है |

<!DOCTYPE html>
<html> 
   <head> 
      <title>Nested Elements</title>
   </head>
   <body> 
      <h1>यह heading है </h1>
      <p>यह एक paragraph<strong>है</strong></p>
   </body> 
</html>

<html> element के अंदर <head><body> elements को लिखा गया है। <body> element के अंदर <h1>और <p> elements को लिखा गया है। <p> के अंदर <strong> एलिमेंट को लिखा गया है।

Nested Elements का उपयोग करते समय आपको हमेशा कुछ बाटे याद रखना होगा जो इस प्रकार है :

<body> के अंदर <body> elements ही नहीं लिख सकते है। <head> के अंदर <head> elements ही नहीं लिख सकते है। <h1> के अंदर <h1> elements ही नहीं लिख सकते है। <p> के अंदर <p> elements ही नहीं लिख सकते है।

किसी भी Elements का close tag हो तो उसे लगाना बिलकुल भी ना भूले क्योकि इसके बिना code अधूरा है।

7 thoughts on “HTML Element क्या है? और इसके तत्वों की व्याख्या करें? in detailed”

Leave a comment